मुजफ्फरनगर, 19 फरवरी (बु.)। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में एक किसान के यहा एक गाय ने दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया। जिसके बाद गांव वाले लोगों का दो मुंह वाली बछिया को देखने के लिए किसान के घर उमड़ पड़े। 2 मुहं वाली बछिया को देखने के लिए गांव ही नही अपितु आस-पास के गांव के लोगों का भी तांता लग हुआ है। बछिया के 2 मुहं और चार आंख है और सबसे चौकाने वाली बात तो यह है की बढ़िया की चारों आंखे काम ककर रही है। गांव के लोग भी बछिया को लेकर तरह-तरह की बाते कर रहे है। लोगों का कहना है की यह भगवान का चमत्कार है और सभी लोग बछिया के दर्शन करने के लिए आ रहे है। तो वहीं 2 मुहं और चार आंख वाली यह बछिया पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।



