18.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

मुजफ्फरनगरः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बघरा में किसानों को किया संबोधित

मुजफ्फरनगर, 20 फरवरी(बु.)। मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मै आपसे कहना चाहती हूं कि मै भी खुद्दार हूं और मैं भी आपके साथ गद्दारी कभी नहीं कर सकती हूँ। आज अगर में यहां आई हूं तो राजनीति  के लिए मुंह दिखाने नहीं आई। जब आप संकट में होंगे, मै आपके साथी खड़ी रहूंगी। आपसे कहने आई हूं कि आप पीछे मत हटिए, सरकार को झुकना होगा। लाखों किसान तीनों काले कानूनों के खिलाफ 90 दिन से दिल्ली के बाहर बैठे है। 215 किसान अपनी शहादत दे चुके है। किसानों को अपमानित करने के लिए देशद्रोही और तक आतंकवादी कहा जा रहा हैं। देश का ह्दय किसान है, जो दिल से जुड़ा है। चौधरी टिकैत की आंखों से आंसु निकलते है तो प्रधानमंत्री के होठों पर मुस्कान आती है। सरकार सिर्फ दो पूंजीपतियों के पक्ष में काम कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या उनकी आय दुगनी हुई।

गन्ना किसानों के लिए नहीं फूटी कौड़ी

कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने कहा कि देश भर में गन्ना किसानों का करीब 15 हजार करोड़ रुपया बकाया है। सरकार हवाई जहाज खरीदने और दिल्ली की इमारतोंके सौंदर्यकरण के लिए करोड़ों रुपये तो है, लेकिन किसानों के बकाया भुगतान कोएक फूटी कौड़ी नहीं है।  जब देश का किसान तीनों काले कानून को स्वीकार नहीं कर रहा है तो उन्हें रद्द करने और वापस लेने में दिक्कत क्या है। गांधी ने तीनों कृषि कानूनों के नुकसान पर रोशनी डालते हुए कहा कि इन काले कानून के लागू होने के बाद आपकी कोई सुनवाई नहीं है, सिर्फ पूंजीपतियों की मनमानी चलेगी। मंडियां बंद हो जाएगी और किसानों को न्यूतनम समर्थन मूल्य से वंचित होना पड़ेगा। आप अदालत में जाना चाहे तो नहीं जा पाएंगे। सिर्फ तहसील में एसडीएम को शिकायत कर सकते है।

जवान का सम्मान, किसान का अपमान

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की सीमा पर डटे  जवान भी किसान का ही बेटा है। कितने शर्म की बात यह है कि सरकार जवान का सम्मान तो करती है, लेकिन किसान को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

मंहगाई को लेकर सरकार पर लगाया निशाना

कांग्रेस महासचिव ने देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना लगाया है। बिजली के बिल और गैस के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान छू रहे है। उन्होंने सवाल उठाया कि 2014 से लेकर अब  तक पेट्रोल-डीजल पर आया 21 लाख 50 हजार करोड़ का टैक्स कहां गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles