15.1 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 21, 2026

भदोहीः शाही स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

भदोही, 11 फरवरी (बु.)। शाही स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर गुरुवार को गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मौसम साफ होने से जहां आस्थावानों ने राहत की सांस ली तो गंगा में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। रामपुर, सेमराधनाथ धाम से लेकर अन्य गंगा घाटों पर मेले जैसा नजारा बना रहा। स्थानीय रामपुर, बिहरोजपुर, गुलौरी, इब्राहिमपुर, बदरी, गोपालापुर, केदारपुर, बेरासपुर आदि गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर तक चलता रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान किया। अव्यवस्था का बोलबाला यह रहा कि घाटों पर सफाई न होने से भक्तों को दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं महिलाओं के लिए कपड़े आदि बदलने की भी कोई व्यवस्था नहीं रही।सेमराध मेले में कल्पवासियों के भजन- कीर्तन की गूंज फिजा में दूर तलक गूंज रही है। स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर तो आस्था का यहां जमघट लगा रहा। तंबुओं की नगरी में तब्दील हो चुके घाट पर अल सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर- हर गंगे, जय- जय गंगे की धुनी रमाते रेती पर पग बढ़ाए जा रहे थे। इसी तरह सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद आदि शक्ति का विधि-विधान से पूजन दर्शन किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles