22.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

बुलंदशहरः कृषि कानूनों के विरोद में रालोद ने किया किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन

बुलंदशहर, 25 फरवरी (बु.)। नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली बार्डर पर जारी आंदोलन को सफल बनाने के लिए रालोद द्वारा किसान महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। शिकारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बासौटी में गुरुवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी किसान-मजदूर पंचायत को संबोधित करेंगे। इसके बाद चार मार्च को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जहांगीराबाद में 36 बिरादरियों की किसान महापंचायत करेंगे। इसके लिए रालोद पदाधिकारी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी ने कहा कि जब तक कृषि कानूनों का वापस नहीं लिया जाता तब तक जागरुक अभियान जारी रहेगा। किसान आंदोलन मजबूत करने में राष्ट्रीय लोकदल पूरी अहम भूमिका निभा रहा है। उधर, योगी सेना के जिला अध्यक्ष रंजीत चौधरी ने भी रालोद में शामिल हो गए हैं और अब किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने योगी सेना के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी को सदस्यता की शपथ दिलाई। उधर, आसिफ गाजी ने बताया कि किसान मजदूर महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ेगी। इस दौरान योगेंद्र सिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह चौधरी, हरेन्द्र सिंह,शशि शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महापंचायत में पहुंचने का किया आह्वान

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles