24.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

बाराबंकीः लड्डुुुुुओं से तौले जाएंगे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश ट‍िकैत

बाराबंकी, 24 फरवरी (बु.)। कृषि सुधार कानूनों को रद किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की हरख में आयोजित महापंचायत में धीरे-धीरे कार्यकर्ता जुट रहे हैं। पंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत समेत कई अन्य पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। पंचायत स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आने जाने वालों पर पुलिस की निगरानी है। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर जनपद इंटर कॉलेज के पास मैदान में होने वाली महापंचायत की तैयारियों को भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार को अंतिम रूप देने में देर शाम तक जुटे रहे। मंच के सामने एक बड़े तराजू की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें लड्डू के डिब्बे रखे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन केराष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को लड्डुओं से तौलने की तैयारी है। युवा कार्यकर्ताओ ने अपने वाहन में तिरंगा झंडा भी लगाया है। हर तरफ से कार्यकर्ता धीरे-धीरे आ रहे हैं। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या निसार मेहंदी जिला अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं। जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को 12 बजे आना था, लेकिन कतिपय कारण करीब 1:30 बजे आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ भाकियू का जो आंदोलन चल रहा है, उस पर चर्चा होगी। स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी जिन किसानों का धान नहीं चला गया है वह भी पंचायत में रखा जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles