बलिया, 28 फरवरी (बु.)। सदर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर जगदीशपुर में रविवार को दो पड़ोसियों के आपसी विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई। इसमें दोनों पक्ष के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी काे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। सीता देवी ने पड़ोसियों पर तंत्र विद्या कर आंगन में लौंग फेंकने का आरोप लगाया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट हाेने लगी। मारपीच के दौरान धारदार हथियार भी जमकर चले। जिसमें महिलाओं समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल बलिया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर जगदीशपुर में पुलिस के सामने उस समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब तंत्र मंत्र का आरोप लगाकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने परिवार के आंगन में टोना टोटका किया हुआ लौंग फेंक दिया था। सुबह उठने पर आंगन में फेंका लौग देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ तो बात मारपीट की आ गई और दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्ष भिड़ने के बाद आपस में धारदार हथियार निकालकर भिड़ गए और चाकूबाजी के दौरान आधा से अधिक लोग भी घायल हो गए।


