18.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

बरेलीः यूपी सरकार के बजट से महिलाओं को है कुछ राहत मिलने की उम्मीद

बरेली, 20 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश के बजट से पहले मध्यमवर्गीय परिवार रसोई बजट में राहत की आस लगा रहे है। बजट में रसोई गैस सिलिंडर पर जीएसटी कम करने का एलान हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकार अपना वैट वापस ले ले तो मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिल सकती है। पेट्रोल पर 28.08 फीसद और डीजल पर 17.48 फीसद वैट राज्य सरकार का है। वैट में राहत से ईधन कीमतों में फौरी तौर पर राहत मिल सकती है। पेट्रोलियम कंपनियों ने तीन महीने में सिलिंडर के दाम में 175 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी। मौजूदा समय में घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिलिंडर 787.50 रुपये का मिल रहा है। 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 1561.50 रुपये और छोटा सिलिंडर 246 रुपये में एजेंसियों से मिलने लगा है। आसमान छूती कीमतों से रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। बाकी कसर पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने पूरी की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles