25 फरवरी (बु.)। देश में एक तरफ जहां आम जनता पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परेशान है। तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ चुके हैं। एक महीने में तीन बार सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को 594 रुपये से सिलेंडर के रेट को बढ़ाकर 644 रुपये कर दिया गया था। इसके बाद 15 दिसंबर को सिलेंडर के दाम 694 रुपये कर दिया गया था। इसी कड़ी में जनवरी माह में सब्सिडी वाले रसोई गैस (14.2 किग्रा) की कीमत 694 रुपये पर स्थिर था। 1 फरवरी को सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई. लेकिन 4 फरवरी की सुबह इसके दाम को बढ़ाकर 719 रुपये, 14 फरवरी को इसके दाम 769 कर दिए गए. लवहीं अब इसके दाम को बढ़ाकर 794 रुपये कर दिए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।


