22.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

प्रयागराज माघ मेला में तैनात सिपाही की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

प्रयागराज, 28 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र डयूटी पर कुशीनगर से आये में सिपाही की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूलरूप से बस्ती जिला निवासी 28 वर्षीय संदीप कुमार की कुशीनगर जिले में तैनाती थी। उसकी डयूटी प्रयागराज माघ मेला में लगी थी। उन्होंने बताया कि संगदीप शनिवार रात बाइक पर सवार होकर ड्यूटी वह जा रहा था। दारागंज इलाके में बक्शीबांध के निकट बांस लदे मैजिक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संदीप को तत्काल स्वरूपरानी अस्पताल ले गयी, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles