17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

पुलवामा हमले की बरसी पर जम्मू को दहलाने की साजिश, विस्फोटक के साथ एक आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर, 14 फरवरी (बु.)। पुलवामा हमले की बरसी पर आतंकियों द्वारा जम्मू को दहलाने की साजिश को जम्मू पुलिस ने  को नाकाम कर दिया है। एक आतंकी को सात किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया। आतंकवादियों की तरफ से पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर एक और वैसा ही हमला करने का प्लान बनाया गया था। लेकिन जम्मू पुलिस ने इस हमले को नाकाम कर दिया है। एक आतंकी को सात किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पूछताछ के बाद कश्मीर में भी छापे मारे गए। उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस तरह से जम्मू में एक बड़े हमले के प्लान को नाकाम कर दिया गया है। इस मामले को लेकर शाम साढ़े चार बजे पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, आईजीपी मुकेश सिंह तथा एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल पत्रकारों को संबोधित कर सकते है। जानकारी के अनुसार जम्मू पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी जम्मू में बड़ा हमला करने का प्लान बना रहे है। उसके लिए विस्फोटक को शहर में लाया गया है । इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आईजीपी मुकेश सिंह तथा एसएसपी श्रीधर पाटिल की अगुवाई में पूरे जिले में जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान बस स्टैंड इलाके से एक आतंकी को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जब उसकी कड़े तरीके से पूछताछ हुई तो पता चला कि आतंकियों की तरफ से आज के दिन बड़ा हमला करने का प्लान बनाया गया था। उसके लिए विस्फोटक को शहर में लाया गया था। लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही उसे नाकाम कर दिया है। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उसकी पूछताछ के बाद उसके साथियों के बारे में भी जानकारी मिली। इसके बाद कश्मीर टीमों को लगाकर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles