15.1 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का पीएम नरेंद्र मोदी मेरठ से कर सकते हैं लोकार्पण

मेरठ, 12 फरवरी (बु.)। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से कर सकते हैं। संभावना है कि मार्च के मध्य में कोई तिथि पीएमओ से मिलेगी। यदि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होगा तो आइटी पार्क के उद्घाटन के साथ ही अन्य प्रोजेक्ट पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मेरठ के विकास को लेकर सरकार की मंशा स्‍पष्‍ट कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के मेरठ से लोकार्पण करने की प्रबल संभावना इसलिए बताई जा रही है क्योंकि पहले चरण का लोकार्पण निजामुद्दीन से यूपी गेट तक उन्होंने खुद किया था। डासना से मेरठ तक का चरण आखिरी है। मेरठ को रैपिड रेल व उड़ान समेत कई प्रोजेक्ट मिले हैं इसलिए वह राजनीतिक कारणों से अलग-थलग कर दिए गए मेरठ को विकास के रास्ते से जोड़ने की अपनी सरकार की मंशा बताने आ सकते हैं। एक्सप्रेस-वे के छह मार्च तक तैयार करके खोलने की योजना बन रही है, लेकिन यदि मोदी लोकार्पण करेंगे तो आधिकारिक रूप से संभवत: उनके आगमन के बाद ही खोला जाए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles