24.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

दिल्लीः सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी ने की खुदकुशी

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (वार्ता) दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कालोनी में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी रंजीत सेठी (81) ने बुधवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दक्षिणी जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि पीसीआर को सुबह सात बजकर 25 मिनट पर जानकारी मिली जिसमें कहा गया कि डिफेंस कालोनी में एक शख्स ने गोली मार ली है। पुलिस को सूचना देने वाले ने कहा कि खुदकुशी करने वाला शख्स जीवित है और उसे एम्बुलेंस की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर डिफेंस कालोनी के एसएचओ पुलिसकर्मियों से साथ पहुंचे। मौके पर पता चला कि रंजीत सेठी ने कमरे में खुद को गोली मार ली। उन्हें तत्काल मूलचंद अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि श्री सेठी बी एल कपूर अस्पताल में इलाज करा रहे थे और मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles