16 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

दिल्लीः मामूली विवाद को लेकर 2 सगे भाईयों को बदमाशों ने मारी गोली

दिल्ली, 16 फरवरी (बु.)। बाहरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार की देर रात बदमाशों ने दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में दोनों भाई गोली लगने से घायल हो गए। घटना का कारण यह बताया जा रहा है कि बदमाश गली में खड़ी बाइकों में तोड़फोड़ कर रहे थे तो दोनों भाइयों ने उनका विरोध किया था। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है। जिसके चलते बदमाशों ने उन पर  फायरिंग कर दी। घायलों की पहचान अप्पू और सूरज के रूप में हुई है। जिनमें अप्पू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles