27.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

दिल्लीः निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने अब शबनम की फांसी को लेकर दिया बड़ा बयान

दिल्ली, 23 फरवरी (बु.)। अपने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता समेत परिवार के साथ 7 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाली शबनम को फांसी देने की तैयारी चल रही है। दरअसल, शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर मां-बाप, भतीजे, 2 भाई, एक भाभी और रिश्ते की बहन को पहले दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया फिर रात को बेहोशी की हालत में एक-एक करके सभी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस मामले में शबनम और सलीम को फांसी दी जानी है। शबनम की फांसी को लेकर डेथ वारंट भी जारी किया जा चुका है। ऐसे में 2012 के निर्भया केस की यह फांसी भी चर्चा में आ चुकी है। बता दें कि निर्भया के चारों दोषियों पवन, विनय, मुकेश और अक्षय को पिछले साल 20 मार्च की सुबह दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी। शबनम की फांसी को लेकर निर्भया के चारों दोषियों के वकील एपी सिंह का अहम बयान आया है। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा है- ‘शबनम और सलीम प्रकरण में फांसी देने की बात चल रही है। आजादी के बाद देश में पहली बार किसी महिला को फांसी दी जा रही है। यह दुखद है। फांसी किसी समस्या का इलाज नहीं है। पहले भी कहा है और अब भी कह रहा हूं। दोषी की मनोदशा का खत्म करना चाहते थे तो उसमें सुधार लाइये। जेल को सुधार गृह रखिये… फांसीघर मत बनाइये। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो 100 से अधिक देशों में फांसी की सजा खत्म हो चुकी है।’

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles