नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को पावन पर्व बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी है। श्री नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि यह पावन पर्व हमारे समाज में समृद्धि स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा, “ बसंत पंचमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। विद्या की देवी मां सरस्वती से प्रार्थना करता हूं कि वे हमें शिक्षा और संस्कार का आशीर्वाद दें।” श्री नायडू ने कहा कि ऋतुराज वसंत का यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लाए।


