16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

गोरखपुरः प्रेमी युगल ने शुक्रवार रात्रि की थी शादी, सुबह चिता पर मिला अधजला शव

गोरखपुर, 13 फरवरी (बु.)। संतकबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के मूडाडीहा निवासी एक प्रेमी युगल का अधजला शव महुली व धनघटा पुलिस ने मुड़ाडीहा घाट से शनिवार की सुबह बरामद किया है। मृतक प्रेमी युगल की पहचान मुड़ाडीहा निवासी मुखराज चौहान की पुत्री 19 वर्षीया कंचन और लगन के पुत्र 20 वर्षीय सागर के रूप में हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल ने शुक्रवार को शादी कर ली थी। आनर किलिंग की आशंका से समूचे जनपद में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष धनघटा रविंद्र कुमार गौतम ने बताया प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ है मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को बरीडीहा पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पूरे घटना क्रम की बारीकी से जानकारों ली। मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि किसी कीमत पर दोषियों को बख्शा नही जाएगा। घटना क्रम के बारे में उन्‍होंने बताया की प्रथम दृष्‍टया छानबीन में इस बात की पुष्टि हुई है कि मृतकों का  काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को प्रेमिका कंचन प्रेमी सागर के घर पहुंच गई थी। इस दौरान परिजनों ने औपचारिक रूप विवाह करा दिया था। रात्रि में संदिग्ध परिस्थियो में प्रेमी युगल की मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव को कुआनो नदी पर लाकर दोनो शव जला रहे थे। इसी दौरान पुलिस की मुश्तैदी से अध जला शव छोड़कर भाग गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles