16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

गोरखपुरः पुलिस अधिकारियों ने सफाई अभियान चलाकर पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर, 14 फरवरी (बु.)। पुलिस अधिकारियों ने रविवार की सुबह नौकायन पर सफाई कर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एडीजी जोन अखिल कुमार के नेतृत्‍व में तीन घंटे तक चले अभियान में रामगढ़ताल के किनारे व नया सवेरा सेल्‍फी प्‍वाइंट के आसपास पड़ा कूड़ा हटाया गया। सफाई के बाद एडीजी ने स्‍थानीय लोगों से बातचीत कर समस्‍या जाना और कहा कि बदमाशों पर शिकंजा कसने के साथ ही पुलिस जनसरोकार के कार्य में सहयोगी भी बनेगी। कोई बात होने पर तुरंत पुलिस को बताएं। संकोच न करें, त्‍वरित समाधान कराया जाएगा। सुबह 10 बजे एडीजी जोन अखिल कुमार, आइजी रेंज राजेश मोदक, एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कैंट सुमित शुक्‍ल के साथ नौकायन केंद्र पहुंचे। चिडि़याघर तक रामगढ़ताल किनारे पुलिस अधिकारियों व महिला रिक्रूट के साथ सफाई की। अभियान के दौरान ही सेल्‍फी प्‍वाइंट पर पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीजी ने कहा कि शहर के बीचो- बीच स्थित नौकायन केंद्र पर सफाई कर पुलवामा शहीदों को श्रद्वांजलि देने के साथ ही लोगों को संदेश दिया गया है इधर- उधर कूड़ा न फेंके। डस्‍टबीन होने के बाद भी रामगढ़ताल किनारे कूड़े का अंबार लगा है। लोगों को समझना होगा कि जल ही जीवन है, इसलिए पानी को साफ रखे। आने वाले दिनों में जिले के अलग- अलग हिस्‍सों में इस तरह का अभियान चलेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles