24.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

गाजीपुर में छुट्टी पर घर आये सिपाही की गोली मारकर हत्या

गाजीपुर 24 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में हुए सिपाही की संदिग्ध मौत में आज नया मोड़ आ गया। मृतक सिपाही के गांव से सटे गांव इचवल की एक युवती का शव सुबह उसके घर के अहाते में मिला। उसकी भी मौत गोली लगने से हुई थी। युवती के शव के पास ही मृतक सिपाही का चप्पल भी मिला।
पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने आज यहां कहा कि छानबीन में यह बात सामने आई कि युवती से मृतक सिपाही ने वर्ष 2018 में कोर्ट मैरिज किया था। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। युवती के शव के पास मृतक सिपाही का चप्पल मिलने पर लोग घटना को प्रेम प्रपंच की नजर से देखते हुए ऑनर किलिंग की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि रामपुर गांव के पानी टंकी गोदाम के पास स्थित लिंक मार्ग से करीब 50 मीटर दूर खेत में सोमवार को अमेठी गौरीगंज थाना में तैनात अजय यादव को मरणासन्न अवस्था में देखा गया था । उसके सिर में गोली लगी थी ।उसकी एक हाथ में पिस्टल था और दूसरा पिस्टल उसके पैर के नीचे दबा था। मृतक के पैर में चप्पल नहीं थी। सूचना पर घायल सिपाही के परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिपाही को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृत सिपाही के पिता राम प्रताप यादव की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि सिपाही की हत्या की गई है या फिर उसने आत्महत्या किया है। पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में रात भर भागदौड़ करती रही, इसी दौरान मंगलवार की सुबह पुलिस ने मृतक सिपाही के पास के ही गांव की सोनाली का शव उसके घर के अहाते से बरामद किया। युवती को भी गोली मारी गई थी। युवती के शव के पास ही मृतक सिपाही अजय यादव का चप्पल भी बरामद किया। सूचना पर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी के साथ ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे, घटना का मौका मुआयना करने के साथ ही मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में बातचीत की। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles