17.5 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

कानपुरः यूपी का किला फतह करने के लिए कांग्रेस ने ठोंकी ताल

कानपुर, 19 फरवरी (बु.)। कांग्रेस को आगामी चुनावों के लिए तैयार करने के लिए एक युवा 50 कार्यकर्ता का लक्ष्य तय किया गया है। यह लक्ष्य पूरा करने वाले युवाओं को नए कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका वाड्रा से मिलने का अवसर भी मिलेगा। युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस अवसर को भुनाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ना भी शुरू कर दिया है। हालांकि मौजूदा दौर में कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए यह लक्ष्य मुश्किल प्रतीत हो रहा है। कांग्रेस के फ्रंटल संगठन युवक कांग्रेस का प्रदेश से लेकर जिले तक विस्तार हो चुका है। चूंकि उत्तर प्रदेश में खासतौर पर कानपुर में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा विशेष रूचि ले रही हैं, ऐसे में युवक कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी को 50 नए युवा कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी ने साफ तौर पर पदाधिकारियों से कहा है कि वह 50-50 युवा कार्यकर्ता जोड़ें। वह खुद नए कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय बताते हैं कि राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश पर काम शुरू हो चुका है। प्रदेश के सभी जिलों से ऐसी नई युवक टोली से वह मिल भी रहीं हैं। यह एक नई तरह का प्रयोग है। जिससे कांग्रेस को बल मिलेगा। युवाओं की समस्याओं पर उनसे बातकर आगामी आंदोलन और चुनाव रणनीति तय की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles