22.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

कन्नौजः लापता किशोर का खेत में पड़ा मिला शव

कन्नौज, 28 फरवरी (बु.)। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव में घर से लापता किशोर की बेरहमी से हत्या के बाद शव भूसे के कूप में फेंक दिया गया। रविवार तड़के खेतों पर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन और पड़ताल की, मौके से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस दो दिन पहले झगड़ा होने की भी जानकारी मिली है।हरेइपुर जलालपुर कुम्हारनपुर्वा गांव निवासी दशरथ दोहरे का 14 वर्षीय बेटा हिमांशु दोहरे शनिवार दोपहर एक बजे को घर से लापता हो गया था। स्वजन ने पूरी रात खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार तड़के खेत पर गए ग्रामीणों ने रामपाल के भूसे के कूप में हिमांशु का शव पड़ा देखा तो सनसनी मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्वजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया।घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पहुंचे और स्वजन को शांत कराया। एसपी प्रशांत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। डॉग स्क्वायड की टीम व फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। हिमांशु के चेहरे पर चोटों के निशान और नाक से खून भी निकल रहा था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट व मिट्टी के नमूने जुटाए। डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की तो घटनास्थल से कुछ दूरी पर बबलू की खेत पर खून के निशान मिले व पास में ही झाड़ियों में एक मोबाइल पड़ा मिला। पुलिस अब मोबाइल फोन की पड़ताल करेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles