16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

कन्नौजः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

कन्नौज, 13 फरवरी (बु.)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार की रात एक्सप्रेस-वे पर खड़ा ट्रक एक ही परिवार के छह लोगों के लिए काल बन गया। तालग्राम क्षेत्र में शुक्रवार को आधी रात तेज रफ्तार कार धीमे चल रहे ट्रक में पीछे घुस गई, हादसे में उसमें सवार छह लोगों की जान चली गई। कार सवार परिवार लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के बुधडिया निवासी 32 वर्षीय ज्ञानेंद्र यादव पुत्र भैयालाल, कलियाखेड़ा गांव निवासी 31 वर्षीय सोनू यादव पुत्र नौमीलाल यादव, 35 वर्षीय प्रमोद यादव पुत्र जंगी यादव, 18 वर्षीय सत्येंद्र यादव पुत्र गोपी यादव, 15 वर्षीय सूरज पुत्र अभिमन्यु व 36 वर्षीय मोहित पुत्र राज कुमार पाल मेहंदीपुर स्थित बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के 165 किलोमीटर प्वाइंट पर ट्रक खड़ा था। रात करीब एक बजे चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित तेज रफ्तार कार एक्सप्रेस वे पर धीमे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में सभी घायल परिवार कार में ही लहूलुहान हालत में फंस गया और कुछ ही देर में सभी ने तड़पकर दम तोड़ दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles