19.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

औरैयाः अस्पताल में फांसी के फंदे में लटका मिला छात्र का शव

औरैया, 21 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र में नुनारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव शर्ट के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव लटकाये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां कहा कि नन्दपुर गांव निवासी अरविन्द राजपूत का 15 वर्षीय पुत्र सोनू शिवपुरी स्थित एस एन इंटर कालेज में कक्षा सात का छात्र था, शनिवार को विद्यालय पढ़ने गया था, दोपहर की छुट्टी के बाद घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश किया तो कोई जानकारी नहीं हुई। देर रात्रि एक ग्रामीण ने गांव के पास नुनारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के एक जंगले में किशोर का शव फांसी के फंदे से लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने किशोर की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाये जाने का आरोप लगाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles