16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड के आठ पदों में से दो पर ही चुनाव की उम्मीद

लखनऊ, 14 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के आठ पदों में से केवल दो पर ही चुनाव की उम्मीद है। यह पद मुतवल्ली कोटे के हैं। सांसद और विधायक कोटे के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। बार कौंसिल सदस्यों के दो पदों पर तो निर्विरोध निर्वाचन इसलिए तय है, क्योंकि बार कौंसिल सदस्यों में केवल दो ही सुन्नी मुस्लिम हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड के चुनाव के लिए नामांकन पत्र चार मार्च को भरे जाएंगे। छह मार्च को मतदान होगा। 11 सदस्यीय उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड में सदस्यों के आठ पदों पर चुनाव होता है। तीन सदस्य प्रदेश सरकार नामित करती है। जिन आठ पदों पर चुनाव होते हैं, उनमें सुन्नी समुदाय के दो संसद सदस्य, सुन्नी समुदाय के दो विधान मंडल सदस्य, राज्य बार कौंसिल के दो सदस्य व एक लाख रुपये प्रतिवर्ष की आय वाले वक्फ के दो मुतवल्ली शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में सुन्नी मुस्लिमों में लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों की संख्या सात है। इनमें छह लोकसभा सदस्य व एक राज्यसभा सदस्य हैं। सांसदों में हाजी फजलुर्रहमान सहारनपुर, कुंवर दानिश अली अमरोहा, एसटी हसन मुरादाबाद, शफीकुर्रहमान बर्क संभल, मो.आजम खां रामपुर व अफजाल अंसारी मऊ के अलावा राज्यसभा सदस्य सैयद जफरुल इस्लाम शामिल हैं। सांसद कोटे के दो पदों पर चुनाव के बजाय आपसी सहमति से सदस्य बनने की ज्यादा उम्मीद है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles