22.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

उत्तर प्रदेश में 1 मार्च से चलेंगी कक्षा एक से पांच तक की सभी कक्षाएं

लखनऊ, 28 फरवरी (बु.)। कोविड-19 संक्रमण के कारण बीते मार्च से बंद चल रही विद्यालयों में जूनियर (कक्षा एक से पांच) तक की कक्षाएं एक मार्च से पुन: संचालित होंगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत समस्त संबद्ध माध्यमिक के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में बच्चे पहुंचेंगे और कक्षाएं शुरू होंगी। डीआइओएस डा. मुकेश कुमार सिंह और बीएसए दिनेश कुमार ने सभी विद्यालयों को एसओपी जारी कर उसके अनुसार व्यवस्थाएं कराने और कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं।शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में शासन ने स्पष्ट लिखा है कि कक्षाओं में पहले 50-50 फीसद बच्चों को बुलाया जाए। पहले दिन प्रत्येक कक्षा के 50 फीसद बच्चे बुलाए जाएंगे। बाकी के 50 फीसद अगले दिन कक्षाएं लेंगे। वहीं, जिन विद्यालयों जूनियर कक्षाओं में बच्चों की संख्या अधिक है वहां दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसका सभी विद्यालयों को पालन करना होगा।बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि बच्चों को विद्यालय में कक्षाओं के लिए बुलाने हेतु प्रबंधन और प्रिंसिपल को अभिभावकों को अनुमति लेनी होगी। अगर अभिभावक अनुमति नहीं देते हैं और बच्चों को विद्यालय भेजने से इंकार करते हैं तो प्रबंधन और विद्यालय के प्रिंसिपल उन्हें बाध्य नहीं कर सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles