20.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

इलाहाबादः प्रयागराज संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज, 27 फरवरी (बु.)। माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज के संगम में लाखों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। संगम समेत गंगा के विभिन्‍न स्‍नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। गंगा, यमुना व अदृश्‍य सरस्‍वती के पावन संगम में स्‍नान के बाद श्रद्धालु पूजन-अर्चन के साथ दान कर रहे हैं। गंगा के विभिन्‍न स्‍नान घाटों पर आस्‍था उमड़-घुमड़ रही है। माघ मेला में यह पांचवां स्‍नान पर्व है। इसी के साथ ही संगम की रेती पर लगने वाले एक माह के माघ मेले में कल्‍पवास का समापन होगा।ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी बताते हैं कि पूर्णिमा तिथि शुक्रवार की दोपहर 2.53 बजे लग गई थी जो  शनिवार की दोपहर 1.51 बजे तक रहेगी। मकर राशि में वृहस्पति, बुध व शनि का संचरण होने से त्रिग्रहीय योग का संयोग बन रहा है। संगम में पुण्य की डुबकी लगाने दूर दराज से आए श्रद्धालु गंगा जल, कैलेंडर, रामचरित मानस और जनेऊ लेकर लौटने लगे हैं। मां गगा की कृपा से बहुतों के काम सफल हुए है। वह दान दक्षिणा कर संतों के दर्शन कर रहे हैं। 14 जनवरी से संगम तट पर लगा माघ मेला अब समापन की ओर से है। शनिवार को पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई और मां गंगा से जन कल्याण की कामना की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles