17.5 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 20 फरवरी)

नयी दिल्ली 19 फरवरी (वार्ता) भारत एवं विश्व इतिहास में 20 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
1547 हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद किंग एडवर्ड षष्टम ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली।
1707- मुगल शासक औरंगजेब का अहमदनगर में निधन।
1811- ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।
1835- कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846- अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।
1847- राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
1868- ‘अमृत बाजार पत्रिका’का पहला साप्ताहिक अंक बंगाली भाषा में प्रकाशित।
1947- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।
1950- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।
1965- नासा द्वारा प्रेक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा और फोटाे तथा जरूरी डेटा भेजे।
1968- मुंबई के के.ई.एम अस्पताल में पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया। डाॅ. पी.के. सेन ने यह जटिल सर्जरी की। 1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
1976- बॉम्बे हाई ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का उत्पादन शुरु किया।
1987- मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश भारत के 23वें और 24वें राज्य बने।
2002- मिस्र की राजधानी काहिरा में चलती ट्रेन में आग लगने से करीब 373 लोगों की मौत हुई।
2015- स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत हुई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles