18.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

आज़गढ़ः दूध पीने से हुई 2 जुड़वा बच्चों की मौत

आजमगढ़, 20 फरवरी (बु.)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में शनिवार को जुड़वा बच्चों के मरने से परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों के अनुसार दोनों बच्चों को रात एक बजे आंगनबाड़ी से मिले पैकेट का दूध पिलाया गया था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्‍पष्‍ट हो सकेगी। वहीं परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को दफन कर दिया।मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग या दम घुटने से बच्चों के मरने का अंदेशा व्यक्त किया है। कब्रिस्तान पर मामले की जांच की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े थे लेकिन जब पोस्टमार्टम की बात आई तो सभी शांत हो गए। काशीपुर निवासिनी मधुबाला पत्नी दिवाकर राम को दो माह पूर्व निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चे पैदा हुए। स्वजनों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। शुक्रवार की रात एक बजे मधुबाला ने दोनों बच्चों को आंगनबाड़ी से मिले पैकेट के दूध का घोल बनाकर पिलाया और सो गईं। शनिवार की भोर में चार बजे देखा तो होश उड़ गए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles