16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

आजमगढ़ः पिकअप और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, चार मजदूरों की मौत

आजमगढ़, 14 फरवरी (बु.)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के बगहीडांड़ पुल के समीप शनिवार की रात पिकअप और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच अन्‍य मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्‍चे उड़ गए। चीख पुकार मचने के बाद जानकारी के बाद पहुंंची और स्‍थानीय लोगों के सहयोग से सभी को अस्‍पताल भेजा गया। आनन फानन सभी को निकालकर अस्‍पताल भेजा तो वहां इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्‍य घायलों की हालत चिकित्‍सकों ने गंभीर बताई है।गोरखपुर से मजदूरों से भरी पिकअप शनिवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे वाराणसी की ओर जा रही थी। आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर केशवपुर जंगल के समीप बगहीडाड़ पुल के समीप पहुंची थी कि तभी सामने से मोरंग-बालू लदे ट्रेलर में आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि एक मजदूर ने जिला अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। वहीं पांच मजदूर घायल हो गए। जीयनपुर पुलिस व पीआरडी के जवानों ने 108 नंबर की चार एंबुलेंस से आनन-फानन में घायलों को तत्काल राहत देते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया । प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने सभी घायल मजदूरों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles