15.1 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 21, 2026

अलीगढ़ः महिला सफाई कर्मचारियों ने अपना मांगों को लेकर तहसील पर दिया धरना

अलीगढ़, 11 फरवरी (बु.)। अलीगढ़ के अतरौली तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव से तहसील पर आई महिला सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीम कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन किया। काफी देर तक  प्रदर्शन करनेे के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।  राष्ट्रीय अंबेडकर मानव अधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कटारिया के नेतृत्व में धरना दे रही सफाई महिला कर्मचारियों कहना था कि सरकार के द्वारा घर-घर से वर्ष 2013  तक मेहला उठाने वाले सफाई कर्मचारियों को अनुदान के रूप में 40000 देने का आदेश किया गया था। अलीगढ़ जिले को छोड़कर सभी जिलों में यह अनुदान सभी सफाई कर्मचारियों को दे दिया गया है। जबकि अलीगढ़ के सफाई कर्मचारियों को अनुदान नहीं दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने मांग की सफाई कर्मचारी का दर्जा सिर्फ बाल्मीकि समाज को ही दिया जाए, बाल्मीकि समाज को पशु पालन सब्सिडी लोन मोया कराया जाए, ताकि वह अपना गांव छोड़कर अन्य राज्यों में काम के लिए न जाए, नगर पालिका में ठेकेदारी पर नौकरी करने वाले सफाई कर्मचारी को स्थाई सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, उत्तर प्रदेश के हर एक गांव के अंदर दो महिला सफाई कर्मी रखी जाए ताकि स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सके। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम पंकज कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles