18.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

अलीगढ़ः किसानों के बीच जाएंगे भाजपाई, कृषि बिलों के बारे में किसानों को करेंगे जाकरूक

अलीगढ़, 20 फरवरी (बु.)। किसानों का दिल्ली में चल रहेे किसान आंदोलन को देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता किसानों के बीच में जाएंगे और किसानों को कृषि बिल की खूबियों के बारे में बताएंगे। गांव में पंचायत करते किसानों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।दिल्ली में किसान आंदोलन लंबे समय से चल रहा है। किसान अपनी मांगों पर तीनों बिल वापस करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। अभी हाल में पूरे देश में रेल रोको का भी एलान किया था। जिसमें कुछ जगहों पर किसान रेल की पटरी पर भी बैठ गए थे। आगे भी किसान नेता राकेश टिकैत ने अक्टूबर तक वह आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। इसके बाद कोई बड़ी रणनीति बना सकते हैं। इधर पंचायत चुनाव है और पंचायत चुनाव के खत्म होते ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी।  ऐसे में यदि किसान आंदोलन लंबा चला तो भाजपा को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए भाजपा ही किसानों के बीच में जाकर कृषि कानून की खूबियों के बारे में बताने का निर्णय लिए  पार्टी ने तय किया है की प्रदेश क्षेत्र और जिले स्तर के पदाधिकारी गांव में जाकर किसान पंचायत करेंगे। वह किसानों को बताएंगे कि यह बिल उनके हित में है।मोदी सरकार उन्हें खुला बाजार दे रही है। जबकि पिछली  सरकारों ने सिर्फ किसानों को वोट बैंक की तरह प्रयोग किया है उनके हित में कोई काम नहीं किया। भाजपा ने पहली बार किसानों के हित में कदम उठाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles