15.1 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

सेना ने नागरिकों को घरों से जबरन बाहर निकाला : महबूबा

श्रीनगर, 30 नवम्बर (बु.) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सेना पर कल मध्यरात्रि में नागरिकों को घर से जबरन बाहर निकालने और उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि यह भारत में जम्मू-कश्मीर को एकीकृत करने के लिए केंद्र की दृष्टि है।पीडीपी-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी श्रीनगर के अबानशाह के निवासियों द्वारा आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें हर रात सेना के जवानों द्वारा पीटा जाता है क्योंकि पिछले सप्ताह इस क्षेत्र में एक आतंकवादी हमले में दो सैनिक शहीद हो गए थे। सुश्री महबूबा ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा,“सेना के जवान रात के बीच में अपने घरों से नागरिकों को बाहर निकालते हैं, उन्हें डंडों से पीटते हैं और फिर इन मासूमों को ‘जय श्री राम’ का जाप करने के लिए मजबूर करते हैं।” ऐसा लगता है कि अब भारत में जम्मू-कश्मीर को एकीकृत करने के लिए केंद्र सरकार की ‘दृष्टि’ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles