मुज़फ्फरनगर, 30 नवम्बर (बु.)। साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण आज है, यह ग्रहण आज यानि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। इस ग्रहण का भारत समेत कई देशों पर असर पड़ेगा। नवम्बर माह को पड़ने वाला चंद्रग्रहण साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण दोपहर 01:04 बजे से आरम्भ होगा और शाम 5:22 पर जाकर समाप्त होगा। जानकारों के अनुसार, यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे आंख से देखा नहीं जा सकेगा। भारत में इस ग्रहण का असर कुछ खास नहीं होगा। साल का आखिरी ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो 14 दिसंबर 2020 को पड़ेगा।

आज का यह चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहणी नक्षत्र में पड़ेगा जिससे इसका असर ज्योतिषीय विचार की दृष्टि से सभी राशि के व्यक्तियों के जीवन पर पड़ेगा।
यह कहा जाता है कि व्यक्ति के जीवन में जब चंद्रमा का असर हो तो वह विभिन्न परेशानियों से घिरा होता है। हालांकि इससे आपको डरने की जरूरत नहीं है। चंद्रमा के बुरे प्रभाव से बचने के लिए माँ की सेवा को सर्वोपरि बताया गया है।


