16 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

शुक्रतीर्थ में केवलानन्द महाराज को किया नमन, किया गया माल्यार्पण व पूजा पाठ

मुज़फ्फरनगर 26 नवंबरमोरना (बु.)।  शुकतीर्थ में केवलानन्द जी महाराज की मूर्ति का माल्यार्पण किया गया व मंदिर में मूर्ति की स्थापना को अनुष्ठान का शुभारम्भ किया गया।

केवलानन्द आश्रम में स्थित बांके बिहारी मन्दिर में शुक्रवार को बांके बिहारी, दुर्गा माता, शंकर भगवान, गणेश जी व राधा रानी तथा हनुमान जी की मूर्तियों की स्थापना धूमधाम से की जाएगी, जिसको लेकर गुरूवार को अनुष्ठान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान केवलानन्द महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। शुक्रवार को नगर परिक्रमा के उपरान्त मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके उपरान्त विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देवराज पंवार, पं. विनोद शर्मा, सुरेश गर्ग, प्रदीप गर्ग, नाथीराम गोयल, उमेश गर्ग, शलभ गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles