27 नवम्बर, मुज़फ्फरनगर (बु.)। भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रायोजित हाईवे पर चक्का जाम प्रदर्शन आज सुबह लगभग 11:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2:00 बजे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश। टिकैत ने सैकड़ों किसानों के साथ दिल्ली की और कूच कर लिया। किसान ट्रैक्टर टोलियां और गाड़ियों के साथ हाईवे से उठकर मेरठ की ओर चल दिए। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए खतौली थाना क्षेत्र के भंगेला पुलिस चेक पोस्ट बेरियर लगाकर छावनी में तब्दील कर दिया था लेकिन किसानों को रोकने के लिए लगी दमकल की गाड़ियों भी शोपीस बनी खड़ी रही साथ ही आर आर एफ फोर्स ,पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल भी चेक पोस्ट पर तैनात किया गया था। माना जा रहा था कि पुलिस चेकपोस्ट पर किसानों को रोका जाएगा और चौधरी राकेश टिकैत किसानों के साथ अपनी गिरफ्तारी देंगे लेकिन अचानक जिला प्रशासन ने भंगेल पुलिस चौकी से बैरियर हटा दिए और किसानों को बाईज्जत हाइवे से गुजरने दिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ किसानों का एक लंबा काफिला मेरठ की ओर निकल पड़ा चौधरी राकेश टिकैत ने कहा था यह लड़ाई पंजाब और हरियाणा की नहीं बल्कि हिंदुस्तान के उन तमाम किसानों की है जिनके अधिकार केंद्र सरकार छीनना चाहती है और एक किसान विरोधी कानून बनाकर किसानों को बर्बाद कर देना चाहती है। यह छोटा मोटा आंदोलन नहीं एक बड़ा आंदोलन है जो किसी राज्य सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि केंद्र सरकार के खिलाफ है।


