खतौली, 28 नवम्बर (बु.)। बीजेपी के बड़बोले विधायक विक्रम सैनी एक बार फिर से विवादित बयान देकर विवादों में आ गए है। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले खतौली विधान सभा से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। संबोधित करते हुए उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ विवादित बयान देते हुए गंभीर आरोप लगाये है।
शनिवार को खतौली स्थित आर्यन बैंक्विट हॉल में एमएलसी स्नातक चुनाव में शिक्षकों को संबोधित करने पहुंचे खतौली विधायक विक्रम सैनी खुले मन से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी पैसो के पीछे नहीं भागते मुझ जैसे गरीब को भी टिकट दे दिया सपा बसपा कभी ऐसा नहीं करती बसपा सुप्रीमो का एक बयान मैंने सुना था जिसमें वह कह रही थी कि यह पैसे अब तक क्यों नहीं आए सामने वाला गिड़गिड़ा कर उनसे समय मांग रहा था पैसों को ठिकाने लगाने की बात की जा रही थी वहां तो पैसों के साथ-साथ आदमी को भी ठिकाने लगा देते हैं मुनव्वर हसन का आज तक पता नहीं चला मायावती ने ही मुनव्वर को मरवाया था आज तक मुनव्वर के ड्राइवर और उनके साथियों का पता नहीं चला है वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने ही आतंकवाद को फैलाया है चाहे राम मंदिर का मुद्दा हो जहां कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गई जिसमें कई कारसेवक मारे गए रामपुर तिराहा कांड में महिलाओं के साथ बलात्कार हुए उनके कपड़े उतार दिए गए उनके साथ अत्याचार हुआ मुलायम सिंह यादव से बड़ा आतंकवादी और कौन है।


