मुज़फ्फरनगर 26 नवम्बर, मोरना (बु.)। विद्युत विभाग द्वारा कैम्प लगाकर विद्युत बिलों को जमा किया गया तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया।
मोरना में जानसठ मार्ग पर विद्युत विभाग द्वारा आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं की बिल सम्बंधित शिकायतों को सुनकर उनका निदान किया गया। विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी तथा बिलों को सुविधापूर्वक जमा किया गया। समय पर बिलों के भुगतान का आग्रह किया गया। इस अवसर पर नीटू सिंह, भारती नोडल अधिकारी, ओदिश शर्मा, प्रदीप निर्वाल, विनीत कुमार, प्रमोद, राॅकी आदि उपस्थित रहे।


