15.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

वाराणसी: राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्‍वों ने पोती कालिख

वाराणसी, 30 नवम्बर (बु.)। खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से है जहां मैदागिन चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति पर कालिख लगाये जाने से कांग्र‍ेसियों में  भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसका विरोध करते हुए कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने 48 घंटे के अंदर मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। सोमवार की सुबह मैदागिन चौराहे पर लगी राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्‍वों द्वारा कालिख लगाए जाने की जानकारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। आनन फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता की मूर्ति पर कालिख फेंके जाने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। वहीं कांग्रेस नेताओं के द्वारा शिकायत  मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।में जुट गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles