वाराणसी, 29 नवम्बर (बु.) देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान बोईंग 777-300 ईआर पहली बार लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। विमान लैंडिंग कराने को लेकर रनवे और एप्रन परमार्किंग का काम तेजी से चल रहा है। एयरपोर्ट पर विमान लैंडिंग कराना एयरपोर्ट अथारिटी के लिए बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा एजेंसी से हरी झंडी मिलने और उनके दिशा-निर्देशन में तैयारियां तेजी से चल रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बोईंग 777-300 ईआर विमान अमेरिका से खरीदा गया है। यह विमान अमेरिका केराष्ट्रपति की तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। बनारस एयरपोर्ट पर अभी तक करीब 180 से 200 सीटर विमानों की लैंडिंग और टेक आफ आसानी से हो पाती है।इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण रनवे का छोटा होना और सुविधाओं की कमी। बड़े विमानों की लैंडिंग कराने के लिए एयरपोर्ट का विस्तारीकरण तेजी से चल रहा है। काफी हद तक एयरपोर्ट अथारिटी ने जमीन अधिग्रहण कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि बोईंग 777-300ईआर विमान एयरपोर्ट पर आसानी से उतर जाएगा लेकिन उसके लिए रनवे और एप्रन पर अलग से माकिंग करनी पड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर आगमन और प्रस्तावित स्थानों पर तैयारियां अंतिम चरण में है। संबंधित विभाग अपने कामों को अंतिम मूर्तरूप देेने में लगे हैं। रविवार को दोपहर तक सभी विभागाध्यक्षों और जिम्मेदारों को काम पूरा करने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को करनी है। मिर्जामुराद के खजुरी में जनसभा को लेकर चल रही तैयारियां ज्यादातर पूरी हो चुकी हैं। खजुरी पुलिस चौकी के सामने कृषि विज्ञान केंद्र के पास और सूजा बाद में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। हाइवे किनारे खेत में 30 मीटर सर्किल के हैलीपैड बनने के साथ ही 300 फीट चौड़ा व 433 फीट लंबा बन रहे जर्मन हैंगर पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा। पंडाल में 60 फीट चौड़ा, 32 फीट लंबा और 8 फीट ऊंचे मंच काम भी काम करीब पूरा हो चुका है।


