15.1 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

लखनऊ: CM योगी ने किसानों को परेशान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

लखनऊ, 30 नवम्बर (बु.)। खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। जहां  धान खरीद में किसानों को परेशान करने वालों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। प्रदेश में किसानों से धान की खरीद में लापरवाही बरतने वाले 57 लोगों के खिलाफ एकशन लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिलों के सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया है। योगी आदित्यनाथ के निर्देश अपर मुख्य सचिव सहकारिता, आयुक्त एवं निबंधक एमवीएस रामी रेड्डी 33 धान क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्यों में उदासीनता और अनियमितता पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही 24 केंद्र प्रभारियों व सचिव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कार्यों में लापरवाही और गड़बड़ी की शिकायतों पर औरैया के जिला प्रबंधक पीसीयू, जिला प्रबंधक यूपीएसएस, सोनभद्र के जिला प्रबंधक पीसीएफ और कानपुर मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 71 केंद्र प्रभारियों सचिवों को चेतावनी दी गई है। एक केंद्र प्रभारी को पद से हटाया गया और 28 केंद्र प्रभारियों सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles