15.1 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 21, 2026

राजस्थान: बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार को बनाया निशाना  

श्रीगंगानगर,30 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जंक्शन में मोटरसाइकल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने कार में जा रहे एक युवक से मारपीट कर 45 हजार रूपए लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी खेतपाल सोनी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। खेतपाल सोनी ने बताया कि उसका पुत्र दीपक कल दोपहर बाद जंक्शन बस अड्डे पर जयपुर से किसी व्यक्ति द्वारा भिजवाए गए 45 हजार लेकर वापस आ रहा था। रास्ते में शंकर धर्म कांटा के समीप मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने इशारा कर दीपक से कार रूकवाई। कार रोकते ही दोनों युवकों ने दीपक से मारपीट की और डैशबोर्ड में रखें 45 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles