15.1 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 21, 2026

राजस्थान: ट्रेलर और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत एक घायल 

अलवर 30 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे पर स्थित राजगढ़ पुलिस थाना इलाके के गोठ की चौकी के समीप आज ट्रेलर एवं बोलेरो में भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। एएसआई सत्यबीर ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरज्ञान सिंह गुर्जर को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। वही मृतक राजकुमार गुर्जर दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल एवं घायल सुरज्ञान सिंह एस्टिटेंड लाईनमैन पद पर कार्यरत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles