15.1 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 21, 2026

राजस्थान: अवैध डोडा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

श्रीगंगानगर,30 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मुकलावा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध डोडा पोस्त ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे पोस्त बिक्रीके 27 हजार 600 रुपए तथा तस्करी में उपयोग किए जा रहे। एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार एक सूचना के आधार पर कल देर रात को थाना प्रभारी जयसिंहपुर जाखड़ की अगुवाई में पुलिस दल ने मोटरसाइकिल पर जा रहे सुरेश जाट (38) निवासी रतनपुरा थाना घमूडवाली को काबू किया तलाशी लेने पर एक थैले में छह किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। उससे 27600 की रकम भी मिली। पुलिस के अनुसार यह रकम पोस्ट की बिक्री की निकली सुरेश जाट अवैध रूप से पोस्त बेचता था।उस पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles