16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

राजधानी दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बढ़ रही ठंड

दिल्ली, 29 नवम्बर (बु.) । कश्मीर के गुलमर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण उत्तर भारत की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम का मिजाज तीन दिसंबर तक इसी तरह बना रहने के आसार हैं। वहीं, दक्षिण के राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। दिल्ली में वैसे नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 29 नवंबर तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो करीब एक दशक में सबसे कम तापमान है। वहीं तूफान आने के बाद हुई बारिश ने आंध्र प्रदेश के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारी बारिश से आई बाढ़ से प्रदेश के कडप्पा जिले में पिछले तीन दिनों में आठ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को राज्य सरकार ने दी। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles