17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

यूपी में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के बाद जागा स्थानीय प्रशासन, मचा हड़कंप

कैराना 26 नवम्बर (बु.)। कैराना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामार अभियान चलाकर कार्यवाही की है। जहां विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंड संचालक के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया गया है। उधर पुलिस ने भी अल्ट्रासाउंड संचालक एवं टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। शामली जिले के सीएमओ डॉ सफल कुमार ने कस्बे में अल्ट्रासाउंड संचालक के विरुद्ध अभियान चलाकर कागजात तलब किए हैं इसी के साथ अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित केनरा बैंक के निकट चलाए जा रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की । जहां स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को बुलाकर अभी तरीके से चलाए जा रहे सेंटर संचालक एवं टेक्नीशियन को पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने भी प्रकरण में मामला पंजीकृत कर दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार उक्त प्रकरण में चौहान अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक शकील चौहान एवं टेक्नीशियन पीयूष कुमार निवासी शामली के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है । गौरतलब है कि गत दिन पूर्व हरियाणा राज्य के पानीपत के एसीएमओ सुधीर बत्रा ने अपनी टीम के साथ कस्बे चलाए जा रहे कई सेंटरो पर छापामार जांच की थी। हरियाणा राज्य की टीम को बार-बार लिंग जांच हेतु शिकायत मिल रही थी। हालांकि जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया। लेकिन चौहान अट्रासाउंड सेंटर पर रेडियोलाजिस्ट के स्थान पर टेक्निशियन द्वारा अट्रासाउंड करने पर हरियाणा की टीम ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को साथ लेकर कार्रवाई हेतु लिखा था जिसके बाद जिला शामली के एसीएमओ के निर्देश पर अट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया था तथा सेंटर संचालक व टेक्निशियन को गिरफतार कर कार्यवाही की गई थी, उधर कैराना कोतवाली पर कार्यवाहक कोतवाल रूपकिशोर का कहना है कि एसीएमओ की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया गया दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles