केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में और अन्य मांगों को लेकर शनिवार की सुबह मोदीपुरम के टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए भाकियू नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का काफ़िला रवाना हुआ काफिला दोपहर तक परतापुर को पार कर गया, इस दौरान मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने परतापुर में अन्य
वाहनों को रोके रखा, जिससे वहां पर जाम के हालात बन गए। दरअसल किसान नेता राकेश टिकैत अपने काफिले के साथ शनिवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। किसान नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
किसानों का कहना है की सरकार ने जिन फसलों पर एमएसपी लगाया है, उन फसलों को किसानों से एमएसपी के नीचे रेट से व्यापारी न खरीदे, इसी मांग को लेकर दिल्ली कूच के लिए निकले भाकियू नेता राकेश टिकैत और अन्य किसान शुक्रवार रात सिवाया टोल के पास भगवती कालेज में ठहरे थे। किसान सरकार के कृषि कानून का भी विरोध कर रहे हैं।



