मुजफ्फरनगर में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के खतौली नावला कट के नेशनल हाईवे 58 पर चल रहे प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि, अब भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व उनसे जुड़े सभी किसान भाई दिल्ली की ओर कूच करेंगे। हम आपको बता दें कि, पंजाब के किसानों पर हुए अत्याचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन में उबाल है। जिसको लेकर आज भारतीय किसान यूनियन ने नेशनल हाईवे 58 को जाम कर उनके समर्थन में सड़कों पर उतर कर नावल कट से ही दिल्ली कूच करने का फैसला लिया है।