मुज़फ्फरनगर, 30 नवम्बर (बु.)। एक तरफ योगी सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने के लाख दावे करती है मगर दूसरी ओर आरोपियों को न तो पुलिस का कोई खौफ है और न ही सरकार के कानून का कोई डर। आरोपी खुलेआम वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला जनपद मुज़फ्फरनगर से सामने आया है। जहां 4 दिन पूर्व भोपा रोड पर चलती बस में कुछ बदमाशों ने एक वयक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस की कार्रवाई के चलते सोमवार को नई मंडी पुलिस दुवारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 बाइक अवैध शस्त्र मय जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किये गए है I बताया जा रहा है की जमीनी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी




