मुज़फ्फरनगर 26 नवम्बर, मोरना (बु.)। अपहृत किशोरी की बरामदगी की गुहार महिला ने पुलिस उच्चाधिकारियों से लगाई है तथा लापरवाही के आरोप पुलिस पर लगाए हैं।
ग्राम मोरना निवासी महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम कैलाशनगर में अपने मामा के घर पर गयी हुई थी कि मोरना निवासी दो युवकों ने बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया। गत 19 नवम्बर को थाना रतनपुरी में आरोपी सचिन व सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया किन्तु सप्ताह बीत जाने के बाद भी किशोरी की बरामदगी से पुलिस अभी दूर है। महिला ने बताया कि रतनपुरी पुलिस उसकी पुत्री को बरामद करने में लापरवाही बरत रही है जबकि आरोपी खुले घूम रहे हैं। महिला ने अपनी पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।


