नाइजीरिया में आतंकवादियों ने गाँव मे हमला कर 110लोगों के सर धड़ से अलग कर उनकी हत्या कर दी। आतंकवादियों द्वारा इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जिस समय ग्रामीन खेतो मे काम कर रहे थे। इस घटना को नाइजीरिया के इस्लामिक टेरर ग्रुप बोको हरम के आतंकियों ने अंजाम दिया है। आतंकियों ने यहां एक गांव पर हमला बोला। यहां खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों को आंतकियों ने निशाना बनाया। उन्हें पकड़कर पहले उनके हाथ-पांव बांध दिए और फिर सबका गला रेत दिया। यूनाइटेड नेशन (UN) ने इस घटना की निंदा करते हुए हालात पर चिंता जताई है।
विज्ञापन



