15.1 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

दिल्ली: COVID19 की वैक्सीन तैयार कर रहे  वैज्ञानिकों के साथ PM  मोदी ने की वर्चुअल बैठक 

दिल्ली, 30 नवम्बर (बु.) भारत समेत दुनिया के तमाम देश वैक्‍सीन के लिए रिसर्च करने में जुटे हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को COVID19 वैक्सीन तैयार कर रहीं वैज्ञानिकों के तीन टीम के साथ वर्चुअल बैठक की। इस पूरे साल महामारी के संकट से जूझ रही दुनिया को केवल वैक्‍सीन से ही उम्‍मीदें हैं, हालांकि इससे निजात पाने के लिए दुनियाभर के तमाम देशों में रिसर्च जारी है। अभी के आंकड़ों के अनुसार, कई वैक्‍सीन विकसित हो चुके हैं और इनका ट्रायल भी अंतिम चरण में है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 वैक्‍सीन को तैयार करने वाली तीन टीम से बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने वैक्‍सीन विकसित करने वाली तीनों कंपनियों- Gennova Biopharma, Biological E और  Dr Reddy’s की सराहना की जो वैक्‍सीन को विकसित करने की प्रक्रिया में शामिल हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles